पटना : जाली नोट मामले में एनआइए ने दर्ज किया एक और मामला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : एनआइए ने पूर्णिया में पकड़ाये जाली भारतीय मुद्रा की घटना पर एक नया मामला दर्ज कर अभियुक्त मोहम्मद मुमताज को विशेष जज दीपक कुमार की अदालत में पेश किया. इसके बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेते हुए पांच फरवरी तक के लिए बेऊर जेल भेज दिया है. गौरतलब है कि पूर्णिया की […]

विज्ञापन

पटना : एनआइए ने पूर्णिया में पकड़ाये जाली भारतीय मुद्रा की घटना पर एक नया मामला दर्ज कर अभियुक्त मोहम्मद मुमताज को विशेष जज दीपक कुमार की अदालत में पेश किया. इसके बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेते हुए पांच फरवरी तक के लिए बेऊर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्णिया की आर्थिक अपराध इकाई ने 3 सितंबर 2019 को अभियुक्त मोहम्मद मुमताज को एक लाख, नब्बे हजार, पांच सौ रुपये जाली भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर स्पेशल केश 3/19 आर्थिक अपराध के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी पूर्णिया की अदालत में दर्ज किया था. इसके बाद उक्त मामला एनआइए को सौंप दिया गया.

एनआइए ने 8 जनवरी, 2020 को भादवि की धारा 489, 489 सी, 16 यूएपी एक्ट में मामला दर्ज कर अभियुक्त के प्रोडक्शन का आवेदन एनआइए की विशेष अदालत में दाखिल किया. एनआइए के आवेदन को स्वीकार कर विशेष अदालत ने पूर्णिया कोर्ट को अभिलेख के साथ अभियुक्त को पेश करने का प्रोडक्सन वारंट निर्देशित किया था. उसी आदेश के आलोक में अभियुक्त मुहम्मद मुमताज को अभिलेख के साथ पटना की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन