पटना : 21 सूत्री मांगों को लेकर निगमकर्मियों की हड़ताल आज से
Updated at : 20 Jan 2020 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना नगर निगम के कर्मियों ने बकाया राशि का भुगतान, आउटसोर्सिंग को वापस लेने सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मी हड़ताल करेंगे. इसमें अधिकांश सफाई मजदूर शामिल हैं. हड़ताल को सफल बनाने के लिए […]
विज्ञापन
पटना : पटना नगर निगम के कर्मियों ने बकाया राशि का भुगतान, आउटसोर्सिंग को वापस लेने सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मी हड़ताल करेंगे. इसमें अधिकांश सफाई मजदूर शामिल हैं.
हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंदिरी, छज्जूबाग, यारपुर, गर्दनीबाग सहित अन्य जगहों पर सफाई मजदूरों ने संपर्क कर हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया. इसमें संघ के महासचिव नंद किशोर दास, उपाध्यक्ष डॉ अशोक प्रभाकर, कृष्ण कुमार अंबेडकर, संयुक्त सचिव राजेश पासवान संगठन सचिव गणेश कुमार यादव, गिरिजा देवी, रानी देवी सहित अन्य शामिल थे. निगमकर्मियों ने मांगों की पूर्ति को लेकर इससे पहले सभी अंचलों पर प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




