शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गये विनोद कुमार

Updated at : 19 Jan 2020 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गये विनोद कुमार

पटना : काॅलेज आॅफ काॅमर्स आर्ट्स एंड साइंस पटना शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया. विनोद कुमार अध्यक्ष तथा विमलेश कुमार महासचिव निर्वाचित घोषित किये गये. रोशन कुमार उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह सहायक सचिव, शिव परसन राय संयुक्त सचिव और संजीव कुमार कोषाध्यक्ष चुने गये. निर्मल कुमार सिंह, राजनंदन मालाकार, ओभेंद्र मंडल, […]

विज्ञापन

पटना : काॅलेज आॅफ काॅमर्स आर्ट्स एंड साइंस पटना शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया. विनोद कुमार अध्यक्ष तथा विमलेश कुमार महासचिव निर्वाचित घोषित किये गये. रोशन कुमार उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह सहायक सचिव, शिव परसन राय संयुक्त सचिव और संजीव कुमार कोषाध्यक्ष चुने गये. निर्मल कुमार सिंह, राजनंदन मालाकार, ओभेंद्र मंडल, सुनील कुमार पासवान, अशोक सहनी तथा जयप्रकाश भरतयार कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए.

प्राचार्य प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी है और कहा कि संघ महाविद्यालय के विकास में सकारात्मक भूमिका निभायेगा. चुनाव के दौरान पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्र अध्यक्ष दीपक कुमार तथा शैलेश कुमार सिंह पीठासीन पदाधिकारी के रूप में उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन