आॅपरेशन कर निकाला कान से ट्यूमर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : एनएमसीएच के इएनटी विभाग में माइक्रोस्कॉईपिक सजर्री के माध्यम से कान के अंदर विकसित हो रहे ट्यूमर को आपरेशन कर निकाला गया. आपरेशन दल का नेतृत्व कर रहे डॉ राजकुमार प्रसाद ने बताया कि महिला के कान के भीतरी भाग में ग्लूमर्स ट्यूमर हो गया था. जिसे निकाला गया है. लगभग चार […]
विज्ञापन
पटना सिटी : एनएमसीएच के इएनटी विभाग में माइक्रोस्कॉईपिक सजर्री के माध्यम से कान के अंदर विकसित हो रहे ट्यूमर को आपरेशन कर निकाला गया. आपरेशन दल का नेतृत्व कर रहे डॉ राजकुमार प्रसाद ने बताया कि महिला के कान के भीतरी भाग में ग्लूमर्स ट्यूमर हो गया था. जिसे निकाला गया है. लगभग चार घंटे तक चले आपरेशन में डॉ संजय कुमार, डॉ इंद्रजीत, डॉ अभिषेक, डॉ मोती लाल ने सहयोग किया.
विभागाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार की यूनिट में भर्ती महिला राजेश्वरी देवी का आपरेशन किया गया. आपरेशन के बाद महिला स्वस्थ्य है. महिला के पति राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पत्नी की बीमारी का उपचार कराने के लिए राज्य के विभिन्न के प्रदेश के बाहर अस्पतालों में दिखाया, लेकिन फायदा नहीं हुआ. आपरेशन में शामिल डॉक्टरों ने बताया कि राज्य के किसी भी मेडिकल कॉलेज में यह पहला आपरेशन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










