पारस अस्पताल में शिक्षिका की मौत, प्राथमिकी दर्ज

पटना : शास्त्रीनगर थाने के बेली रोड स्थित पारस अस्पताल में बुधवार की सुबह पांच बजे ब्लड कैंसर से पीड़ित शिक्षिका विनीता मिश्रा की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है. साथ ही विनीता की बहन संगीता मिश्रा (444, मिश्रान्या, महेश नगर निवासी ) ने शास्त्री नगर थाने में अस्पताल प्रशासन व […]
पटना : शास्त्रीनगर थाने के बेली रोड स्थित पारस अस्पताल में बुधवार की सुबह पांच बजे ब्लड कैंसर से पीड़ित शिक्षिका विनीता मिश्रा की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है. साथ ही विनीता की बहन संगीता मिश्रा (444, मिश्रान्या, महेश नगर निवासी ) ने शास्त्री नगर थाने में अस्पताल प्रशासन व कर्मियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. संगीता की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. संगीता के पति का नाम राजेश कुमार है. शास्त्री नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




