पॉस मशीन से राशन नहीं मिलने पर हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2020 5:46 AM
विज्ञापन
दानापुर : राशन कार्ड रहने के बाद भी पॉस मशीन से राशन नहीं मिलने से नाराज धोबी टोला के कार्डधारियों ने बुधवार को जन वितरण प्रणाली के दुकान पर विरोध प्रदर्शन किया. कार्डधारियों ने विरोध प्रदर्शन करते देखकर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार व पार्षद नवल किशोर प्रसाद व काजू राय समेत अन्य […]
विज्ञापन
दानापुर : राशन कार्ड रहने के बाद भी पॉस मशीन से राशन नहीं मिलने से नाराज धोबी टोला के कार्डधारियों ने बुधवार को जन वितरण प्रणाली के दुकान पर विरोध प्रदर्शन किया. कार्डधारियों ने विरोध प्रदर्शन करते देखकर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार व पार्षद नवल किशोर प्रसाद व काजू राय समेत अन्य लोग पहुंचे और लोगों को शांत कराया.
पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पॉश मशीन से बहुत सारे कार्डधारियों का कार्ड संख्या गलत बता रहा है. एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम अपलोड नहीं हो रहा है.
साथ ही वृद्ध कार्डधारी के निशान स्कैन नहीं होता है. बताया जाता है कि करीब 50 प्रतिशत कार्डधारियों का आधार नंबर गलत चढ़ा हुआ है, जो वेंडर द्वारा चढ़ाया गया है. श्री कुमार ने बताया कि केवाइसी व आधार सेटिंग करने पर जो आधार में कार्डधारी का नाम है, वही नाम राशन कार्ड में मांगता है. नहीं मिलान होने के कारण केवाइसी व आधार सेटिंग नहीं हो रहा है. जिससे कार्डधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने बताया कि यह मामला पूरे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कार्डधारियों के साथ हो रहा है. जिससे डीलरों द्वारा राशन कार्डधारियों को नहीं दिया जा रहा है. कार्डधारियों ने बताया कि डीलरों को दो बार आधार कार्ड का फोटो स्टेट कॉपी दिया है. इसके बाद भी आधार कार्ड नंबर नहीं चढ़ाया गया है. प्रभारी एमओ सह बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि वेंडरों द्वारा आधार कार्ड चढ़ाने में गलती की गयी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










