मानव शृंखला : गांधी मैदान से निकला मशाल जुलूस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजधानी में मानव शृंखला के प्रचार प्रसार की शुरुआत मशाल जुलूस से हुई. शाम को 5.30 बजे से गांधी मैदान के गेट नंबर-5 से मशाल जुलूस निकाला गया, जो मैदान के चारों तरफ होते हुए फिर गांधी मैदान में समाप्त हुआ. पदाधिकारियों का कहना है कि 19 को मानव शृंखला बननी है, इसके […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी में मानव शृंखला के प्रचार प्रसार की शुरुआत मशाल जुलूस से हुई. शाम को 5.30 बजे से गांधी मैदान के गेट नंबर-5 से मशाल जुलूस निकाला गया, जो मैदान के चारों तरफ होते हुए फिर गांधी मैदान में समाप्त हुआ.
आपके शहर में
विज्ञापन
पदाधिकारियों का कहना है कि 19 को मानव शृंखला बननी है, इसके प्रचार व जागरूकता को लेकर मशाल जुलूस निकाला जा रहा है. मानव शृंखला पटना जिले में मुख्य मार्ग, लिंक रोड व अन्य रोड मिलाकर कुल 708 किमी की दूरी में होगी. पटना जिले का मेन रूट राजेंद्र पुल (मोकामा) से कोइलवर पुल, बिहटा तक है.
बीडीओ, सीडीपीओ ने ब्लॉक स्तर पर की बैठक शुरू : मानव शृंखला की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तर पर प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है. महिलाओं व बच्चों से जुड़ी योजनाओं पर काम करने वाली सरकारी महिला पदाधिकारियों व बीडीओ ने बैठक करनी शुरू कर दी है.
इसमें एडीएम प्रशासन विनायक मिश्रा भी शामिल हैं. बुधवार से प्रखंड क्षेत्रों में पंचायत, ग्राम स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कैलेंडर तैयार करके किया जा रहा है. इसमें दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, प्रचार वाहन, मेहंदी, रंगोली, वाद विवाद, निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता, साइकिल, मोटर साइकिल रैली, पदयात्रा, कैंडल मार्च आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन