पटना सिटी : रास्ते की मांग, बंद कराया काम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अधिकारी पहुंचे समझाने मांगे कागजात पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार पंचशील उच्च विद्यालय के समीप में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा परिसर के निर्माण कार्य को लेकर की जा रही चहारदीवारी का निर्माण कार्य मंगलवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया. ग्रामीणों का कहना है निर्माण कार्य होने की स्थिति में […]
विज्ञापन
अधिकारी पहुंचे समझाने मांगे कागजात
पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार पंचशील उच्च विद्यालय के समीप में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा परिसर के निर्माण कार्य को लेकर की जा रही चहारदीवारी का निर्माण कार्य मंगलवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया. ग्रामीणों का कहना है निर्माण कार्य होने की स्थिति में आवाजाही का रास्ता बंद हो जायेगा. ऐसे में रास्ता दिया जाये. दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने नापी के बाद चिह्नित किये गये स्थल की घेराबंदी कर कार्य को रुकवा दिया.
इसी बीच कार्य रोक जाने की सूचना पर एसडीओ राजेश रौशन के निर्देश पर अगमकुआं थाने की पुलिस के साथ डीसीएलआर अखिलेश कुमार मामले की जांच पड़ताल के लिए पहुंचे. वहां पर विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया. साथ ही दावेदारी के कागजात उपलब्ध कराने को कहा. एसडीओ ने बताया कि विरोध कर रहे कुछ लोग चिह्नित की गयी जमीन में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जमीन ट्रस्ट की है. दावेदारों को कहा गया है कि आप कागजात दिखाएं ताकि कुछ निर्णय लिया जा सके. ग्रामीणों के रास्ते की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










