फुलवारीशरीफ : बैंककर्मी के बंद घर से नकदी और गहने चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर के नयाचक के पूर्वी टोले में चोरों शनिवार की देर रात एक बंद घर को निशाना बनाया. चोर घर से गहने और नकदी ले गये. चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब मकान में कोई परिवार के नहीं था. रामकृष्णा नगर के नयचक के पूर्वी टोला के निवासी असम […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर के नयाचक के पूर्वी टोले में चोरों शनिवार की देर रात एक बंद घर को निशाना बनाया. चोर घर से गहने और नकदी ले गये. चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब मकान में कोई परिवार के नहीं था.
रामकृष्णा नगर के नयचक के पूर्वी टोला के निवासी असम के डिबरोगढ़ में एसबीआइ के सहायक प्रबंधक कैन्हया सिंह के बंद घर में चोरों ने मुख्य दरवाजे के ताले को काट कर घर में घुसे और एक-एक रूम के ताले को काट दिया अलमारी के सेफ को भी काट कर नकद समेत लाखों के गहने चुरा कर चंपत हो गये. बैंक कर्मी के मामा शत्रुघ्न राय ने बताया कि 20 दिसंबर को बैंककर्मी की मां यानी मेरी बहन किसी काम से मुजफ्फरपुर गयी थी. कन्हैया के छोटे भाई रवींद्र कुमार कि पत्नी प्रिया कुमारी डिलिवरी के लिए मायका गयी हुई थी. थाने में लिखित आवेदन दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










