ननकाना साहेब के वायरल वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज, CAA को लेकर पूछा…

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : पाकिस्तान स्थित ननकाना साहेब से सिखों को भगाने और पवित्र शहर का नाम बदलकर गुलाम अली मुस्तफा करने की धमकी देने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लोग वहां गुरुद्वारा होने के खिलाफ हैं. ननकाना साहिब पर हमले की आशंका से सिख समुदाय के लोग घरों […]

विज्ञापन

पटना : पाकिस्तान स्थित ननकाना साहेब से सिखों को भगाने और पवित्र शहर का नाम बदलकर गुलाम अली मुस्तफा करने की धमकी देने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लोग वहां गुरुद्वारा होने के खिलाफ हैं. ननकाना साहिब पर हमले की आशंका से सिख समुदाय के लोग घरों में छिप गये हैं. वहीं, ननकाना साहिब गुरुद्वारा के ग्रंथी का आरोप है कि उनकी बेटी जगजीत कौर का कुछ लोगों ने बंदूक के बल पर अपहरण किया और उसका जबरन निकाह कराया गया. मामला सामने आने के बाद से सिख समुदाय के लोगों में गुस्सा है.

विज्ञापन

बीजेपी के फायरब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए विपक्षी दलों पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि ”पाकिस्तान में ननकाना साहेब / सिखों पर हमला हुआ और यहां पाक का विरोध के बजाये, जिनपे पाकिस्तान में अत्याचार हुए, उनको वापिस लेने का विरोध हो रहा. कहां गये राहुल के पाक ब्रांड अंबेसडर सिद्धू , टुकड़े-टुकड़े गैंग और विपक्ष, सब चुप.” साथ ही उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में सवाल उठाते हुए पूछा है कि ”क्या मोदी इनका दर्द न सुनें, क्या इन्हें नागरिकता न मिले.”

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन