ePaper

एनटीपीसी की दूसरी इकाई से 2020 से शुरू होगा बिजली उत्पादन, 660 मेगावाट बिजली की होगी आपूर्ति

Updated at : 02 Jan 2020 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
एनटीपीसी की दूसरी इकाई से 2020 से शुरू होगा बिजली उत्पादन, 660 मेगावाट बिजली की होगी आपूर्ति

बाढ़ : एनटीपीसी बाढ़ परियोजना में सफलता के लक्ष्य के साथ नये साल का जश्न मनाया गया. कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक असित कुमार मुखर्जी ने अन्य महाप्रबंधकों के साथ दीप जलाकर शुभारंभ किया. एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति के बाद कार्यकारी निदेशक ने कहा कि यह नया साल अपने साथ कई […]

विज्ञापन

बाढ़ : एनटीपीसी बाढ़ परियोजना में सफलता के लक्ष्य के साथ नये साल का जश्न मनाया गया. कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक असित कुमार मुखर्जी ने अन्य महाप्रबंधकों के साथ दीप जलाकर शुभारंभ किया. एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति के बाद कार्यकारी निदेशक ने कहा कि यह नया साल अपने साथ कई ऊंची उड़ान लेकर आया है.

वर्तमान इकाई ने 264 दिनों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति बढ़ा कर कीर्तिमान स्थापित किया है. कर्मचारियों व श्रमिकों के अथक परिश्रम से वर्ष 2020 में नयी इकाई के संचालित होने की प्रबल संभावना है, जिससे देश को 660 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली आपूर्ति होगी. इसके बाद प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता के ऑर्केस्ट्रा समूह टीएमएमजी के साथ इंडियन आइडल 2008 की प्रतिभागी लाहोना दास ने नेहा कक्कड़ के बॉलीवुड गीतों के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

वहीं गायक अरित्रा मुखर्जी ने दोस्ती के मधुर तराने छेड़ 2019 को भावभीनी विदाई भी दी. गायिका पूनम विश्वास के लोकप्रिय भोजपुरी गीतों से माहौल खुशनुमा बना दिया. अर्ध रात्रि में 12 बजते ही पटाखों और गीतों के साथ नये साल का स्वागत किया गया. कार्यकारी निदेशक ने महाप्रबंधकों और कर्मचारियों के साथ केक काटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने हर संविदा श्रमिक और कर्मचारी को प्रशंसा चिह्न के रूप में एक पुष्प भेंट किया. महाप्रबंधक के अधिकारी हरि प्रसाद जोशी, केएन रेड्डी, हरजीत सिंह और नीरज दुबे भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन