पटना : राहुल की सोच विदेशी: संजय जायसवाल
Updated at : 29 Dec 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने सीएए और एनआरसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार को बिना नाम लेते हुए कहा कि उनकी सोच भी विदेशी है. इसी कारण वे देश के विभाजन की राजनीति में यकीन रखते हैं और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने सीएए और एनआरसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार को बिना नाम लेते हुए कहा कि उनकी सोच भी विदेशी है. इसी कारण वे देश के विभाजन की राजनीति में यकीन रखते हैं और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में गलत जानकारी दे रहे हैं.
विद्यापति भवन में भाजयुमो की ओर से आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए डॉ जायसवाल ने कहा कि पड़ोसी देशों से भागकर आने वालों को शरण देना हमारा ऐतिहासिक दायित्व है, उन्हें शरण दिया जायेगा. सीएए पर जागरूकता के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को लक्ष्य देते हुए संजय जायसवाल ने दो सौ घरों में जाकर सीएए के तथ्यों की जानकारी देने का निर्देश दिया. साथ ही अल्पसंख्यकों को भी जानकारी देने की बात कही. डाॅ जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में कई बार माफी मांगकर रिकॉर्ड बनाया है.
नरेंद्र मोदी सरकार ने करीब 60 नयी योजनाएं चलायी हैं, जिनका फायदा मुसलमान भी उठा रहे हैं.
कांग्रेस कर रही है गलतबयानी
पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि देश के नागरिकों पर सीएए लागू नहीं होगा. संगठन महामंत्री नागेंद्र ने कांग्रेस पर गलतबयानी का आरोप लगाया.
विधानसभा में उपमुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि शरणार्थियों का जीवन बदतर है. दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि सीएए को नागरिकता लेने नहीं देने के लिए लाया गया है. वहीं, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विधायक नितिन नवीन ने सीएए का विरोध करने वालों को टुकड़ा गैंग बताया. इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम पांडे, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




