पटना : बांग्लादेश को बिजली देने के लिए बिहार के सीमांचल में बनेगा सुपरग्रिड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बांग्लादेश को बिजली देने के लिए बिहार के सीमांचल में 765 केवी क्षमता के सुपरग्रिड बनाने की योजना पर विचार हो रहा है. साथ ही बांग्लादेश तक नयी ट्रांसमिशन लाइन भी बनायी जायेगी. दोनों देशों के बीच इसको लेकर बातचीत चल रही है. योजना को मंजूरी मिली तो दो वर्षों के बाद पहले […]
विज्ञापन
पटना : बांग्लादेश को बिजली देने के लिए बिहार के सीमांचल में 765 केवी क्षमता के सुपरग्रिड बनाने की योजना पर विचार हो रहा है. साथ ही बांग्लादेश तक नयी ट्रांसमिशन लाइन भी बनायी जायेगी. दोनों देशों के बीच इसको लेकर बातचीत चल रही है. योजना को मंजूरी मिली तो दो वर्षों के बाद पहले चरण में बांग्लादेश को 500-600 मेगावाट बिजली दी जायेगी.
सुपरग्रिड और ट्रांसमिशन लाइन बनाने की जिम्मेवारी पावरग्रिड को दी जा सकती है. सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित ग्रिड राजरघाट-पूर्णिया ट्रांसमिशन लाइन से सीधे जुड़ा होगा. इसी के बीच से कटिहार ग्रिड तक विशेष ट्रांसमिशन लाइन बनायी जायेगी. यहां से छह हजार मेगावाट बिजली लाना ले जाना संभव हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










