झारखंड में जीत के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

Updated:
विज्ञापन

पटना : झारखंड में झामुमो नेतृत्व वाले गठबंधन की सफलता से उत्साहित राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में अपने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने को कहा है. बिहार में एक साल के भीतर ही विधानसभा चुनाव होना है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन का हिस्सा है. कांग्रेस […]

विज्ञापन

पटना : झारखंड में झामुमो नेतृत्व वाले गठबंधन की सफलता से उत्साहित राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में अपने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने को कहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार में एक साल के भीतर ही विधानसभा चुनाव होना है.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन का हिस्सा है. कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल है.

चारा घोटाला मामले में रांची में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का संदेश उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया. तेजस्वी ने झारखंड की राजधानी रांची में एक अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मुलाकात की.

जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का वहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

अस्पताल में लालू से मुलाकात कर आने के बाद तेजस्वी ने कहा कि झारखंड के परिणाम का असर बिहार पर पड़ेगा. लालूजी ने बिहार में हमारे कार्यकर्ताओं के लिए संदेश दिया है कि झारखंड में आपने जितनी मेहनत की, उससे भी चार गुणा मेहनत करें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन