सिपाही से इंस्पेक्टर तक के 500 पुलिसकर्मियों को 15 तक प्रोन्नति
Updated at : 25 Dec 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार नये वर्ष में पुलिसकर्मियों को तोहफा देने जा रही है. पुलिस महकमे में सिपाही से इंस्पेक्टर तक के करीब 500 कर्मियों को प्रोन्नति मिलने जा रही है. पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित तैयारी पूरी कर ली है. साथ ही सभी संबंधित डीआइजी को इस पर अंतिम रूप से बैठक करके प्रोन्नति […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार नये वर्ष में पुलिसकर्मियों को तोहफा देने जा रही है. पुलिस महकमे में सिपाही से इंस्पेक्टर तक के करीब 500 कर्मियों को प्रोन्नति मिलने जा रही है. पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित तैयारी पूरी कर ली है. साथ ही सभी संबंधित डीआइजी को इस पर अंतिम रूप से बैठक करके प्रोन्नति देने से संबंधित औपचारिकता पूरी करने का आदेश दिया गया है.
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह से डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रोमोशन कमेटी) की निरंतर बैठक करके दो सप्ताह के अंदर यानी 15 जनवरी तक सभी चुनिंदा पुलिसकर्मियों को एसीपी (एस्योर्ड करियर प्रोमोशन) का लाभ दे दिया जायेगा.
इन 500 पुलिसकर्मियों को सिपाही से जमादार (एएसआइ), जमादार से दारोगा (एसआइ), दारोगा से इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर से डीएसपी रैंक में प्रोन्नति मिलनी है. ऐसे सभी रैंकों को मिलाकर करीब 800 कर्मियों को प्रोन्नति देने का मामला लंबित चला आ रहा है. जनवरी में ही 500 कर्मियों को प्रोन्नति देने की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
शेष कर्मियों को बकाये एसीपी का लाभ जून-जुलाई में दिया जायेगा. सभी स्तर के जिन पुलिसकर्मियों के सीआर में गड़बड़ी है, विभागीय कार्रवाई चल रही और अधूरा या अपडेट नहीं है, उन्हें प्रोन्नति से वंचित रखा गया है. कई कर्मियों को कहा गया है कि वे अपना सीआर अपडेट करवाकर जल्द जमा करें, तब उन्हें अगली बैठक में एसीपी का लाभ दिया जायेगा.
प्राप्त सूचना के अनुसार, इंस्पेक्टर से डीएसपी बनने वाले की संख्या करीब 120 है. इसके अलावा सबसे बड़ी संख्या सिपाही से एएसआइ बनने वालों की है. एएसआइ से एसआइ बनने वालों की संख्या करीब 80 है. फिलहाल प्रोन्नति पानेवालों की सटीक संख्या को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




