पटना : हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुल्हिन बाजार : रविवार को रानी तालाब थाना क्षेत्र के हरेरामपुर गांव के पास दुल्हिनबाजार-रानी तालाब सड़क पर हादसे में बाइक सवार दुल्हिनबाजार पूर्वी मंडल के भाजपा अध्यक्ष अखिलेश्वर यादव व सहयोगी युवक धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं घायल दोनों को इलाज के लिए दुल्हिनबाजार पीएचसी से इलाज के लिए पटना […]
विज्ञापन
दुल्हिन बाजार : रविवार को रानी तालाब थाना क्षेत्र के हरेरामपुर गांव के पास दुल्हिनबाजार-रानी तालाब सड़क पर हादसे में बाइक सवार दुल्हिनबाजार पूर्वी मंडल के भाजपा अध्यक्ष अखिलेश्वर यादव व सहयोगी युवक धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.
वहीं घायल दोनों को इलाज के लिए दुल्हिनबाजार पीएचसी से इलाज के लिए पटना भेजा गया है. दोनों का इलाज पटना के हाइटेक अस्पताल में चल रहा है.
दुल्हिनबाजार प्रखंड के शेरपुरा गांव निवासी ब्रजलाला प्रसाद के 38 वर्षीय पुत्र नरही पिरही पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा के दुल्हिन बाजार पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर यादव अपने सहयोगी हरपुरा गांव निवासी दशरथ यादव के 30 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर पालीगंज से लौट रहे थे. इस क्रम में दोनों एक ट्रक के पीछे चल रहे थे. ट्रक चालक ने जैसे ही अचानक रानी तालाब थाना क्षेत्र के हरेरामपुर गांव के पास ब्रेक लगाया वैसे ही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के अंदर घुस गयी. वहीं दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. यह देख ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला. दुल्हिन बाजार पीएचसी में घायलों की गंभीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने इलाज के लिए पटना भेज दिया. परिजन इलाज के लिए पटना के हाइटेक अस्पताल ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










