पटना : नुक्कड़ नाटक: मान ए सइयां छोरी द न खैनी, जर्दा, पनवा
Updated at : 23 Dec 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक की शृंखला में महेश चौधरी द्वारा लिखित एवं अमन कुमार द्वारा निर्देशित ‘नशे का दुष्परिणाम’ की प्रस्तुति रविवार को वाल्मी स्थित आशीष मार्केट में की गयी. नाटक की शुरुआत सौरभ राज के स्वरबद्ध गीत कहनवा मान ए सइयां छोरी द न खैनी जर्दा पनवा कहनवा मान […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक की शृंखला में महेश चौधरी द्वारा लिखित एवं अमन कुमार द्वारा निर्देशित ‘नशे का दुष्परिणाम’ की प्रस्तुति रविवार को वाल्मी स्थित आशीष मार्केट में की गयी.
नाटक की शुरुआत सौरभ राज के स्वरबद्ध गीत कहनवा मान ए सइयां छोरी द न खैनी जर्दा पनवा कहनवा मान ए सइयां …… से हुई. नाटक के माध्यम से यह दिखाया गया कि तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी एवं शराब की लत से एक ग्रामीण युवक की परेशानी काफी बढ़ जाती है. जांच में लंग कैंसर की पहचान होती है.
तब उसे एमिनोथेरोपी के माध्यम से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास किया जाता है. धीरे-धीरे जब मरीज के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने लगती है तो बीमारी कमजोर पड़ने लगती है और मरीज पूर्णत: ठीक हो जाता है तब वह ईश्वर को शुक्रिया अदा करते हुए अपने मित्रों से कहता है कि तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी एवं शराब के सेवन से जीवन बर्बाद हो जाता है और बढ़ते प्रदूषण की वजह से भी हमलोग इसका शिकार हो रहे हैं इसलिए हमें स्वस्थ जीवन हेतु जागरूक रहना बहुत जरूरी है. नाटक के कलाकार महेश चौधरी, मोनिका, सौरभ, अमन, आर्यन, करण, अंकित, गौरव थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




