पटना : छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज

Updated:
विज्ञापन

पटना : गांधी मैदान स्थित प्रतिष्ठित स्कूल के आरोपित शिक्षक जॉन पॉल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गया है. मंगलवार को महिला थाने की पुलिस फुलवारीशरीफ स्थित इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल पहुंची, जहां पीड़ित छात्रा संगीता राय (काल्पनिक नाम) ने नौ दिसंबर को सीटीइटी की परीक्षा दी थी. पुलिस की […]

विज्ञापन
पटना : गांधी मैदान स्थित प्रतिष्ठित स्कूल के आरोपित शिक्षक जॉन पॉल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गया है.
मंगलवार को महिला थाने की पुलिस फुलवारीशरीफ स्थित इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल पहुंची, जहां पीड़ित छात्रा संगीता राय (काल्पनिक नाम) ने नौ दिसंबर को सीटीइटी की परीक्षा दी थी. पुलिस की मानें, तो परीक्षा हाॅल, गलियारे व कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज को सील कर दिया गया है. हालांकि फुटेज में घटना की वारदातें कैद हैं या नहीं, इसकी जानकारी अभी पुलिस को वीडियो फुटेज देखने के बाद ही मिलेगी. बुधवार को फुटेज खंगाला जायेगा. पुलिस ने फुलवारीशरीफ स्थित इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. जांच टीम उस कमरे में भी गयी, जहां पीड़ित छात्रा परीक्षा दे रही थी.
वहीं, महिला थाना प्रभारी आरती कुमारी जायसवाल ने बताया कि जिस सेंटर पर पीड़ित छात्रा ने परीक्षा के दौरान जॉन पॉल के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया उस जगह का मुआयना किया गया और सीसीटीवी फुटेज को पेन ड्राइव में लाया गया. यहां बता दें कि जिस स्कूल में संगीता राय पढ़ती थी उसी स्कूल के शिक्षक जॉन पॉल ने नौ दिसंबर को सीटीइटी परीक्षा के दौरान छेड़खानी की थी, जिसके बाद राय ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन