विकास सिंह को भगाने में माशूका ने निभायी बड़ी भूमिका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बिहार के कुख्यात अपराधी विकास सिंह को दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल हृदय से भगाने में बड़ी भूमिका उसकी महिला मित्र ने निभायी थी. उसके हाथ में हथकड़ी भी नहीं लगी थी और जब पुलिस जवान गहरी नींद में सो गये तो वह अपनी माशूका के साथ फरार हो गया. यह खुलासा दिल्ली […]
विज्ञापन
पटना : बिहार के कुख्यात अपराधी विकास सिंह को दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल हृदय से भगाने में बड़ी भूमिका उसकी महिला मित्र ने निभायी थी. उसके हाथ में हथकड़ी भी नहीं लगी थी और जब पुलिस जवान गहरी नींद में सो गये तो वह अपनी माशूका के साथ फरार हो गया. यह खुलासा दिल्ली जांच करने गये पुलिस अधिकारी त्रिपुरारी प्रसाद ने अपनी रिपोर्ट में किया है. दिल्ली से जांच कर लौटे त्रिपुरारी प्रसाद ने सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी गरिमा मलिक को सौंपी.
आपके शहर में
विज्ञापन
रिपोर्ट में उन्होंने विकास सिंह के फरार होने और लापरवाह पुलिस कर्मियों का पूरा ब्योरा लिखा है. जिस होटल में विकास सिंह पहुंचा था, वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी. फुटेज में विकास के साथ उसकी प्रेमिका और दो अन्य लड़के भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में पुलिस कयास लगा रही है कि विकास की प्रेमिका के दो दोस्तों ने दिल्ली के होटल हृदय में रूम बुक कराया था.
यहां बता दें कि विकास सिंह 10 साल से बेऊर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. पिछले पांच दिसंबर को पटना पुलिस दिल्ली लेकर पहुंची थी. जहां से वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि विकास सिंह के फरार मामले में जांच रिपोर्ट मिल गयी है. केस के आइओ ने सोमवार को कार्यालय में रिपोर्ट सौंप दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन