नकली दवा पकड़वाने वाले को मिल रही जान से मारने की धमकी
Updated at : 11 Dec 2019 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नकली दवा पकड़वाने पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद ब्रांड प्रोडक्शन कंपनी के निदेशक मुस्तफा हुसैन और उनके परिवार के सदस्य मंगलवार को डीजीपी कार्यालय पहुंचे. डीजीपी व एसएसपी को लिखित आवेदन देते हुए मुस्तफा ने खुद व परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बताया. अपने परिवार के साथ […]
विज्ञापन
पटना : नकली दवा पकड़वाने पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद ब्रांड प्रोडक्शन कंपनी के निदेशक मुस्तफा हुसैन और उनके परिवार के सदस्य मंगलवार को डीजीपी कार्यालय पहुंचे. डीजीपी व एसएसपी को लिखित आवेदन देते हुए मुस्तफा ने खुद व परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बताया.
अपने परिवार के साथ डीजीपी से मिलने पहुंचे पीड़ित ने बताया कि जक्कनपुर थाना क्षेत्र के चितकोहरा, गोविंद मित्रा, राजीव नगर आदि जगहों से नकली दवाएं व रिफाइन तेल का उजागर किया गया था.
इसके बाद से माफिया जान से मारने की धमकी देने लगे. इस बात की शिकायत बुद्धा कॉलोनी व एसकेपुरी थाने में दर्ज कराया लेकिन रंगदारी व जान से मारने वाले आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं.
अपने लिखित आवेदन में मुस्तफा ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड से बक्सर, आरा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, गोपालगंज आदि जिलों में दवाओं की सप्लाइ की जाती है. इसमें 30 प्रतिशत दुकानदार नकली दवाओं की खुलेआम सप्लाइ करते हैं.
मामला उजागर करने के बाद सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दो सुरक्षा गार्ड दिये, लेकिन दो महीना बीतने के बाद गार्डों को हटा दिया गया. सुरक्षा गार्ड हटते ही दवा माफियाओं की ओर से खुलेआम धमकियां मिलनी शुरू हो गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




