महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब आंबेडकर को नीतीश कुमार ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि
पटना : बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह पटना हाईकोर्ट के निकट बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर जल संसाधन […]
पटना : बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह पटना हाईकोर्ट के निकट बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
आपके शहर में
इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेकों सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन, कीर्तन के साथ बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए