ePaper

नाबालिग छात्रा संग फरार कोचिंग संचालक लड़की के साथ गिरफ्तार, पेशी के लिए दानापुर कोर्ट भेजा गया

Updated at : 02 Dec 2019 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा संग फरार कोचिंग संचालक लड़की के साथ गिरफ्तार, पेशी के लिए दानापुर कोर्ट भेजा गया

खगौल : नगर में लव जिहाद के मामले में खगौल पुलिस ने कोचिंग संचालक सह शिक्षक मो दानिश को नाबालिग छात्रा के साथ खगौल लख से गिरफ्तार कर लिया. दोनों को पुलिस सुरक्षा में दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया. मालूम हो कि करीब दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के चिक टोली […]

विज्ञापन

खगौल : नगर में लव जिहाद के मामले में खगौल पुलिस ने कोचिंग संचालक सह शिक्षक मो दानिश को नाबालिग छात्रा के साथ खगौल लख से गिरफ्तार कर लिया. दोनों को पुलिस सुरक्षा में दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया.

मालूम हो कि करीब दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के चिक टोली निवासी व गणित के शिक्षक मो दानिश अपनी कोचिंग की 16 वर्षीया छात्रा को लेकर मोती चौक स्थित कोचिंग से फरार हो गया था. बताया जाता है कि कोचिंग संचालक नाबालिग छात्रा का धर्म परिवर्तन कराने की फिराक में है. इसके बाद लड़की के पिता ने स्थानीय थाने में शिक्षक मो दानिश और उसके परिवार वालों के विरुद्ध 17 सितंबर को पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था.

मो दानिश के घर में ताला लटका देख कर छात्रा के परिवार के सदस्यों की अनहोनी की आशंका बढ़ती गयी. 16 वर्षीया नाबालिग छात्रा को मो दानिश ने बहला फुसला कर शादी की नीयत से अगवा कर फरार हो गया था. पुलिस ने मो दानिश के घर पर इश्तेहार भी चिपकाया था. इसके बाद मो दानिश के परिजन घर में ताला बंद कर फरार चल रहे थे.

पुलिस ने बाद में मो दानिश के पिता और मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद दो महीना 13 दिन के बाद पुलिस ने आखिरकार मो दानिश और उसके परिवार के सदस्यों को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल खगौल पुलिस ने दोनों को कोर्ट भेज दिया है. वहीं, दानिश युवती से किसी भी तरह का धर्म परिवर्तन और शादी करने से इनकार कर रहा है. वहीं, उसे दो महीने तक अपने साथ रखा और उसे कोलकाता में घुमाता रहा. बहरहाल, पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन