पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन कल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 73 सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया औपचारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. तीन दिसंबर को पटना स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे. दस दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष […]
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 73 सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया औपचारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. तीन दिसंबर को पटना स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे.
दस दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा. इस चुनाव प्रक्रिया में राष्ट्रीय परिषद के करीब 600 सदस्य निर्वाचन करेंगे. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन के मुताबिक उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. प्रत्याशियों के नामों का प्रकाशन भी उसी दिन शाम 5 बजे किया जायेगा जायेगा.10 दिसंबर को बापू सभागार में नवगठित राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव किया जायेगा.उसी दिन पार्टी का खुला अधिवेशन भी होगा.
इसके पहले 9 दिसंबर को पटना के एक होटल में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. इस बैठक में राष्ट्रीय परिषद और अधिवेशन में प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जायेगी. इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का अंतिम प्रकाशन शनिवार को किया गया. इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्वाचन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गयी.
गगन ने बताया कि दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय, पटना स्थित केंद्रीय कैंप कार्यालय एवं सभी राज्य इकाइयों के प्रदेश कार्यालयों में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










