जन वेदना मार्च: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर दागे गये आंसू गैस के गोले,लाठीचार्ज

पटना : बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, बैंकों में व्याप्त भ्रष्टाचार से लेकर अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से रविवार को जन वेदना मार्च निकाला गया. मार्च को पुलिस ने हड़ताली मोड़ पर पुलिस ने रोक दिया. फिर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, नारेबाजी की. पुलिस ने मना किया. कार्यकर्ता […]
पटना : बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, बैंकों में व्याप्त भ्रष्टाचार से लेकर अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से रविवार को जन वेदना मार्च निकाला गया. मार्च को पुलिस ने हड़ताली मोड़ प��� पुलिस ने रोक दिया. फिर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, नारेबाजी की. पुलिस ने मना किया. कार्यकर्ता नहीं मानें तो पुलिस ने पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया, तीन राउंड आंसू गैस के गोले दागे. फिर भी कार्यकर्ता नहीं मानें तो पुलिस ने लाठियां भांजी. दो बार पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. इस दौरान पूर्व प्रवक्ता राजेश कुमार सिन्हा, अंबुज किशोर झा, विधायक रामदेव राय समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चोटें आयी हैं. लगभग डेढ़ घंटे तक कांग्रेस व पुलिस-प्रशासन के बीच हड़ताली मोड़ रणक्षेत्र में बदला रहा है. पौने तीन बजे बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा, सांसद अखिलेश सिंह समेत अन्य को पुलिस गिरफ्तार करके कोतवाली थाना ले आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










