पटना सिटी : एंबुलेंस चालक हत्याकांड में तीन संदिग्धों से पूछताछ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर पारपोखरा मुहल्ला में किराये पर रहने वाले 27 वर्षीय एंबुलेंस चालक सोनू की हत्या मामले में पुलिस तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसी बीच बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग के साथ सोमवार को मां सुमित्र देवी व दोनों बहन […]
विज्ञापन
पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर पारपोखरा मुहल्ला में किराये पर रहने वाले 27 वर्षीय एंबुलेंस चालक सोनू की हत्या मामले में पुलिस तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसी बीच बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग के साथ सोमवार को मां सुमित्र देवी व दोनों बहन भी थाना पहुंची और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार से मिल कर हत्यारों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की. थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि दोषियों को सजा दिलायी जायेगी. इस मामले में तीन संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है.
घटना पेड़ से ताड़ी उतारने से रोकने के विवाद में घटी है. मां ने बताया कि पति राजेश्वर साव की मौत बीमारी की वजह से हो गयी. पति ने 75 हजार रुपये में छह धूर जमीन पारपोखरा बेगमपुर के पास खरीदा था.
उसी जमीन पर ताड़ का एक पेड़ है, इसी में ताड़ी उतारने को लेकर विवाद हुआ था. इसकी जानकारी सोनू को हुई तो उसने आपत्ति की थी, मां सुमित्र देवी ने बताया कि उसके तीन पुत्र व दो पुत्री है, इसमें बड़े पुत्र सुनील की मृत्यु कैंसर की बीमारी के कारण, मझंला पुत्र मोनू की मृत्यु ट्रेन से कट कर हो गयी. अब एक मात्र सोनू बचा था, उसे भी चाकू से गोदकर मार डाला. दो बेटी में सपना व नेहा है, जो शादीशुदा है, भाई की हत्या के बाद यह लोग ससुराल से आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










