रवि हत्याकांड : आरोपित गांव छोड़ फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजाबा में रविवार को हुई सपा नेता देवेंद्र सिंह व पूर्व पार्षद गीता देवी के 20 वर्षीय पुत्र रवि की हत्या में नामजद किये गये आरोपित गांव छोड़ कर फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की बात कह रही है. सोमवार को […]
विज्ञापन
पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजाबा में रविवार को हुई सपा नेता देवेंद्र सिंह व पूर्व पार्षद गीता देवी के 20 वर्षीय पुत्र रवि की हत्या में नामजद किये गये आरोपित गांव छोड़ कर फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की बात कह रही है.
सोमवार को भी गांव में मातम का माहौल कायम रहा. बेटे की हत्या के बाद पिता की ओर से आठ लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने बताया कि हत्या के इस मामले में नौलखा, विजय नारायण यादव, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, देवकी सिंह, मुकेश कुमार, देव कुमार सिंह व संजीत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने पैजाबा के गांव में गश्ती भी बढ़ा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










