पटना : प्रत्येक जिले में आइटीआइ व पॉलिटेक्निक खुल रहे : मंत्री

Updated at : 18 Nov 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : प्रत्येक जिले में आइटीआइ व पॉलिटेक्निक खुल रहे : मंत्री

अधिवेशन भवन में मना अवर अभियंता संघ का प्लैटिनम जुबली समारोह युवाओं के कौशल विकास पर सरकार दे रही है ध्यान पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार उनके कौशल विकास पर ध्यान दे रही है. इसके लिए हर जिले में डिप्लोमा और […]

विज्ञापन
अधिवेशन भवन में मना अवर अभियंता संघ का प्लैटिनम जुबली समारोह
युवाओं के कौशल विकास पर सरकार दे रही है ध्यान
पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार उनके कौशल विकास पर ध्यान दे रही है.
इसके लिए हर जिले में डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए आइटीआइ और पॉलिटेक्निक जैसे संस्थान खोले जा रहे हैं. यही नहीं, रोजगार सृजन को लेकर नियोजन मेला भी लगाया जा रहा है, जिसमें बड़ी कंपनियां लोगों को रोजगार दे रही हैं. वे रविवार को अधिवेशन भवन में बिहार अवर अभियंता संघ के प्लैटिनम जुबली वर्ष समारोह को संबोधित कर रहे थे.
इस मौके पर उन्होंने संगठन के 100 वर्ष पूरे होने पर बड़े आयोजन को लेकर शुभकामनाएं भी दीं. विशिष्ट अतिथि बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सूबे के विकास में अभियंताओं का बड़ा योगदान है. उन्होंने संगठन की मजबूती की कामना करते हुए कहा कि जब तक कर्मचारी-पदाधिकारी संगठित नहीं होंगे, उनको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया.
अतिथियों ने संगठन के पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही अखिल भारतीय सेवानिवृत्त डिप्लोमा अभियंता संघ के अध्यक्ष इ शिवशंकर दूबे को प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. सभा को पुल निर्माण निगम के एमडी उमेश कुमार, एफोडे के पूर्व महासचिव अरुण कुमार, सीताराम शर्मा, बी भगत, अवर अभियंता संघ के अध्यक्षरवींद्र प्रसाद, महामंत्री रामाशीष अमर व उपमहामंत्री अशोक कुमार ने भी संबोधित किया.
धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति के अध्यक्ष सह संगठन के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी ने किया. देर शाम अभियंताओं के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन