ePaper

पटना सिटी : एनएमसीएच में पीजी की होंगी 250 सीटें, तैयारी में जुटा कॉलेज

Updated at : 16 Nov 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : एनएमसीएच में पीजी की होंगी 250 सीटें, तैयारी में जुटा कॉलेज

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीजी की 250 सीटों पर पढ़ाई आरंभ हो, इसके लिए कालेज प्रशासन ने तैयारी आरंभ कर दी है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने इसके लिए एक कमेटी बनायी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के निर्देश पर गठित कमेंटी में डॉ संजय […]

विज्ञापन
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीजी की 250 सीटों पर पढ़ाई आरंभ हो, इसके लिए कालेज प्रशासन ने तैयारी आरंभ कर दी है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने इसके लिए एक कमेटी बनायी है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के निर्देश पर गठित कमेंटी में डॉ संजय कुमार, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमाशंकर प्रसाद, माइक्र ोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ हीरालाल महतो, डॉ संजय कुमार, डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ सुबोध कुमार व डॉ अखौरी प्रभात कुमार शामिल है. प्राचार्य ने बताया कि कुछ नये विभागों में भी पीजी की पढ़ाई आरंभ होगी. गठित कमेटी एक माह में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी. जिसमें नये विभाग खोलने व उसमें पीजी की पढाई शुरू करने को लेकर क्या-क्या संसाधन की जरूरत है.
इसकी रिपोर्ट कमेटी तैयार करेगी. इसके बाद आगे की प्रक्रिया आरंभ होगी. इसी को लेकर प्राचार्य ने अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक सह उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण व विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ बैठक भी की. वर्तमान में कॉलेज में पीजी के 120 सीट है, जिसे बढ़ा कर 250 करने के लिए योजना पर कार्य आरंभ किया गया है.
बताया जाता है कि इमरजेंसी मेडिसिन, डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट, जेरियेट्रिक, पीएमआर, रेडियोथेरेपी व वायरोलॉजी समेत कई विभागों में पीजी की पढाई आरंभ करने की योजना बन रही है. इसके साथ ही चार नये और विभाग भी आवंटित किये गये है. यहां भी पीजी की पढ़ाई होगी. विभागों में पीजी की पढाई शुरू होने से मेडिकल के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन