ePaper

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव सात दिसंबर को

Updated at : 15 Nov 2019 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव सात दिसंबर को

पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव सात दिसंबर को होगा. गुरुवार को विवि के सीनेट की बैठक में कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह ने इसकी घोषणा की. चुनाव की पूरी रूपरेखा जल्द ही जारी की जायेगी. 25-26 नवंबर से नामांकन फॉर्म मिलने लगेंगे. वहीं 27-28 से नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी. सात दिसंबर को […]

विज्ञापन
पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव सात दिसंबर को होगा. गुरुवार को विवि के सीनेट की बैठक में कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह ने इसकी घोषणा की. चुनाव की पूरी रूपरेखा जल्द ही जारी की जायेगी. 25-26 नवंबर से नामांकन फॉर्म मिलने लगेंगे. वहीं 27-28 से नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी. सात दिसंबर को वोटिंग व उसी दिन काउंटिंग के बाद देर रात रिजल्ट की घोषणा भी कर दी जायेगी.
सीनेट में छात्र संघ चुनाव में देरी और छात्र संघ को जल्दी भंग किये जाने का मुद्दा वर्तमान छात्र संघ के सदस्यों ने उठाया. छात्रों ने कहा कि जब तक नया छात्र संघ न गठित हो जाये, तब तक पुराने छात्र संघ को भंग नहीं किया जाना चाहिए. छात्र संघ के अध्यक्ष मोहित प्रकाश, महासचिव मणिकांत मणि, सचिव राजा रवि, कोषाध्यक्ष कुमार सत्यम, उपाध्यक्ष अंजना व छात्र प्रतिनिधि सीनेट सदस्यों में पप्पू वर्मा व विक्की राय ने कहा कि छात्रों को काम करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाता है.
इस पर कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह ने कहा कि छात्र संघ चुनाव दिसंबर से पहले नहीं कराया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जब तक अगले छात्र संघ की घोषणा नहीं हो जाती है, तब तक छात्र संघ को भंग नहीं करने पर विचार किया जायेगा. छात्र संघ की नियमावली में संशोधन का मामला सिंडिकेट के सदस्य नीतीश टनटन ने उठाया तो कुलपति ने कहा कि यह आंशिक संशोधन है, जिसमें छात्रों को ही लाभ है.
चुनाव को लेकर परीक्षाएं अब 16 दिसंबर से
छात्र संघ चुनाव को देखते हुए पटना विवि द्वारा दिसंबर प्रथम-द्वितीय सप्ताह में होने वाले सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि भी बढ़ा दी है. पीयू में यूजी सीबीसीएस पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर और पीजी के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 16 दिसंबर से होंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन