मनेर : दूसरे दिन भी मजदूरों ने निकाला मार्च, प्रदर्शन
Updated at : 13 Nov 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

मनेर : नगर पंचायत की साफ-सफाई का जिम्मा आउटसोर्सिंग को दिये जाने के खिलाफ दो दिनों से हड़ताल पर रहे मजदूरों की नगर पंचायत के उपाध्यक्ष फरीद हुसैन खान के साथ वार्ता विफल रही. इसके बाद मंगलवार को हड़ताली मजदूरों ने अपने हक की मांग के लिए दूसरे दिन भी विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया. […]
विज्ञापन
मनेर : नगर पंचायत की साफ-सफाई का जिम्मा आउटसोर्सिंग को दिये जाने के खिलाफ दो दिनों से हड़ताल पर रहे मजदूरों की नगर पंचायत के उपाध्यक्ष फरीद हुसैन खान के साथ वार्ता विफल रही.
इसके बाद मंगलवार को हड़ताली मजदूरों ने अपने हक की मांग के लिए दूसरे दिन भी विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया. झाड़ू और बेल्चे के साथ निकाले गये विरोध मार्च में शामिल सफाई कर्मी नगर पंचायत सरकार के विरोध में नारेबाजी की. नगर सफाईकर्मियों का कहना था कि आउटसोर्सिंग से कराये जाने के बाद मजदूरों को कम और नगर पंचायत प्रशासन व पदाधिकारी को ज्यादा फायदा होगा.
मजदूरों को पीएफ से लेकर सुरक्षा के अन्य गारंटी भी नहीं मिलेगी और राशि भी कम मिलेगी. साथ ही मजदूरों ने बताया कि हमलोग सरकार द्वारा निर्धारित दर भी आउटसोर्सिंग के द्वारा कम दी जायेगी. इसलिए हम लोग आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम नहीं करेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




