फुलवारीशरीफ :समाज में हर हाल में कायम रहे शांति: इमारत-ए-शरिया

Updated at : 13 Nov 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ :समाज में हर हाल में कायम रहे शांति: इमारत-ए-शरिया

फुलवारीशरीफ : इमारत-ए-शरिया की ओर से गोणपुर मरदसा के छात्रों और स्थानीय युवक के साथ सोमवार की शाम मारपीट हुई थी, जिसके कारण कुछ देर तक अफरातफरी मची रही. इसी को देखते हुए मंगलवार की शाम गोणपुरा पंचायत भवन में मदरसा के प्रबंधक और स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन ने बैठक की. बैठक में मरदसा […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : इमारत-ए-शरिया की ओर से गोणपुर मरदसा के छात्रों और स्थानीय युवक के साथ सोमवार की शाम मारपीट हुई थी, जिसके कारण कुछ देर तक अफरातफरी मची रही.
इसी को देखते हुए मंगलवार की शाम गोणपुरा पंचायत भवन में मदरसा के प्रबंधक और स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन ने बैठक की. बैठक में मरदसा अलइस्लमिया के सचिव और इमारत ए शरिया के उपसचिव मौलाना सुहैल नदवी, मदरसा के शिक्षक मुफ्ती यहिया गणी, मौलाना मिन्नत रहमान और दूसरी ओर से मुखिया आशा देवी, सरपंच धर्मेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य लाला चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता अयोध्या शर्मा समेत बीडीओ जफरूद्दीन, सीओ कुमार कुंदन लाल, एसएचओ फुलवारी रफीकुर रहमान और एसएचओ जानीपुर राजीव रंजन मौजूद थे.
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि समाज में हर हाल में शांति और आपसी सौहार्द कायम रहे. शांति को भंग करने वाले महज एक प्रतिशत से कम हैं. वैसे लोगों की पहचान करें और पुलिस को सूचना दें. हर तीन माह में इसी तरह की बैठक हो. मौलाना सुहैल नदवी ने कहा कि मदरसे में सामाजिक कार्य जैसे हेल्थ कैंप का आयोजन भी करेगा और स्थानीय लोगों के साथ एकजुट कर अन्य सामाजिक काम करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन