छठ महापर्व शुरू : आज से 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी व्रतियां, मिलेगा खरना का प्रसाद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2019 6:25 AM

विज्ञापन

गुरुवार को व्रतियों ने ग्रहण किया कद्दू-भात का प्रसाद पटना : लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व गुरुवार से शुरू हो गया. महापर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को छठव्रती देर शाम खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे. यह उपवास रविवार को उगते सूर्य को अर्घ देने के […]

विज्ञापन

गुरुवार को व्रतियों ने ग्रहण किया कद्दू-भात का प्रसाद

पटना : लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व गुरुवार से शुरू हो गया. महापर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को छठव्रती देर शाम खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे. यह उपवास रविवार को उगते सूर्य को अर्घ देने के बाद संपन्न होगा और छठव्रती अन्न-जल ग्रहण करेंगे.

अनुष्ठान के पहले दिन नहाय-खाय को छठव्रतियों ने कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया. इसको लेकर गंगा घाटों से लेकर घरों में खासी चहल-पहल देखी गयी. इसके लिए गंगा घाटों से जल लाकर प्रसाद बनाया गया. सुदूर ग्रामीण इलाकों से पहुंचे व्रतियों ने गंगा किनारे के घाटों पर भी डेरा जमा लिया है. घाट किनारे ही कद्दू-भात बनाकर व्रती सहित उनके परिजनों ने प्रसाद ग्रहण किया. महापर्व के इस अनुष्ठान में शुक्रवार की देर शाम छठव्रती चावल, चना का दाल, चावल के आटे से पेठा, रोटी व खीर का खरना प्रसाद बनायेंगे.

इधर, छठ पर्व को लेकर बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी भी भीड़ बढ़ गयी है. सूप-दउरा से लेकर फल तक की खरीदारी हो रही है. शनिवार की सुबह से ठेकुआ बनाने का काम शुरू होगा, ताकि शनिवार को डूबते हुए भगवान भाष्कर को अर्घ दिया जा सके.

मुख्यमंत्री ने छठ पूजा की दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी है. कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान सूर्य को अर्घ देते हैं. मुख्यमंत्री ने छठ पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति व सौहार्द के लिए प्रार्थना की. उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन