पटना : कुर्की होने पर अपराधियों का बैंक खाता होगा सीज

Updated at : 31 Oct 2019 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कुर्की होने पर अपराधियों का बैंक खाता होगा सीज

अचल के साथ चल संपत्ति पर भी चोट पटना : राज्य में अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से पूरी तरह से तोड़ने के लिए पुलिस महकमा व्यापक स्तर पर पहल करने जा रहा है. अब किसी अपराधी की संपत्ति की कुर्की की जायेगी, तो उसके सभी बैंक एकाउंटों समेत सभी […]

विज्ञापन
अचल के साथ चल संपत्ति पर भी चोट
पटना : राज्य में अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से पूरी तरह से तोड़ने के लिए पुलिस महकमा व्यापक स्तर पर पहल करने जा रहा है. अब किसी अपराधी की संपत्ति की कुर्की की जायेगी, तो उसके सभी बैंक एकाउंटों समेत सभी चल संपत्ति भी जब्त की जायेगी. खासकर लूट के मामले में किसी अपराधी के घर समेत अन्य संपत्ति की कुर्की होती है, तो उसके बैंक एकाउंट को भी इसके साथ जब्त कर लिया जायेगा.
पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इसे जल्द ही सभी जिलों को लिखित रूप से जारी कर दिया जायेगा. इसमें सभी जिलों को यह भी कहा गया है कि हाल के दिनों में जितने कुख्यात या बैंक लूट या अन्य सभी तरह की लूट या डकैती में शामिल पकड़े गये हैं, उन सभी का बैंक एकाउंट भी जब्त करें और इसमें जितने पैसे जमा कराये गये या कहीं से आये हैं, तो उनकी सख्त जांच करें.
ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ये किस तरह से कमाये हुए पैसे हैं. कहीं ये लूट या अपराध से जुड़े पैसे तो नहीं हैं.
पत्नी व रिश्तेदार की भी होगी जांच
कुछ जिलों में बैंक लूट से जुड़े कुछ अपराधी पकड़े गये हैं. उनके बैंक खातों और इसमें हुए तमाम लेन-देन की सघन जांच करने के लिए भी संबंधित जिलों को कहा गया है.
अब तमाम अपराधियों के बैंक एकाउंट भी खंगाले जायेंगे और यह देखा जायेगा कि संबंधित अपराधी कब से अपराध कर रहा है और उसने इतने दिनों में अपने एकाउंट में कितने पैसे जमा किये या अपराध के पैसे का क्या उपयोग किया है. अगर किसी अपराधी ने अपनी पत्नी या नजदीकी रिश्तेदार के नाम पर भी बैंक एकाउंट या कोई चल-अचल संपत्ति ले रखी है, तो उसकी भी जांच की जायेगी. कुर्की-जब्ती में अब अपराधियों की अचल के साथ चल संपत्ति पर भी सीधा प्रहार किया जायेगा. इसका मकसद उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करना और दोबारा अपराध करने का दुस्साहस नहीं जुटाने देना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन