बिहार में 11 मेडिकल कॉलेजों में निर्माण कार्य शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Oct 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में दर्जन भर मेडिकल व डेंटल कॉलेजों का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छह नवंबर को समस्तीपुर में स्थापित होनेवाले मेडिकल कॉलेज अस्पताल का शिलान्यास करेंगे. बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बीएमएसआइसीएल) ने बुधवार को समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया. […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में दर्जन भर मेडिकल व डेंटल कॉलेजों का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छह नवंबर को समस्तीपुर में स्थापित होनेवाले मेडिकल कॉलेज अस्पताल का शिलान्यास करेंगे. बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बीएमएसआइसीएल) ने बुधवार को समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया. इस अस्पताल के भवन का निर्माण 36 माह में पूरा हो जायेगा. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, समस्तीपुर का शिलान्यास छह नवंबर को किया जायेगा. राज्य में 11 नये मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के निर्माण का कार्य आरंभ हो चुका है.
नये मेडिकल कॉलेजों के निर्माण और कोर्स आरंभ होने के बाद राज्य के विद्यार्थियों को करीब 1200 एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स की सीटें उपलब्ध हो जायेंगी. मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भवन नवंबर माह में तैयार कर सरकार को सौंप दिया जायेगा. नालंदा के रहुई में निर्मित होनेवाले डेंटल कॉलेज का निर्माण कार्य 22 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. जमुई, बक्सर, सीवान, पूर्णिया, छपरा, समस्तीपुर, वैशाली, आरा, बेगूसराय, मधुबनी और सीतामढ़ी में नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जानी है.
समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास छह को
इन सभी 11 नये मेडिकल कॉलेजों में 100-100 एमबीबीएस की सीटों पर नामांकन किया जायेगा. साथ ही यहां पर 500-500 बेडों का अस्पताल भवन का निर्माण भी कराया जाना है. बीएमएससीआइएल के प्रबंध निदेश संजय सिंह ने बताया कि जमुई, बक्सर, महुआ (वैशाली), सीतामढ़ी, बेगूसराय और झंझारपुर (मधुबनी) में निर्मित होनेवाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों का टेंडर 11 नवंबर को जारी कर दिया जायेगा. काम आवंटित होने के 36 माह बाद सभी मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा. इसके अलावा पूर्णिया मेडिकल कॉलेज और छपरा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है. इधर, कोईलवर में स्थापित होनेवाले मानसिक स्वास्थ्य आरोग्यशाला का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है. उन्होंने बताया कि सीवान और भोजपुर में फिलहाल जमीन अधिग्रहण होने की प्रक्रिया में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




