झील और जलाशयों के हालात में होगा सुधार

Updated:
विज्ञापन

पटना : कला- संस्कृति एवं युवा विभाग राज्य भर के संरक्षित झील व जलाशयों का जीर्णोद्धार करेगा. जल -जीवन-हरियाली के तहत विभाग को वैसे सभी संरक्षित झीलों की सफाई करने का जिम्मेदारी दी गयी है, जहां पर्यटक पहुंचते हैं या उस जगह का कोई धार्मिक या सांस्कृतिक महत्व हो. विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने […]

विज्ञापन

पटना : कला- संस्कृति एवं युवा विभाग राज्य भर के संरक्षित झील व जलाशयों का जीर्णोद्धार करेगा. जल -जीवन-हरियाली के तहत विभाग को वैसे सभी संरक्षित झीलों की सफाई करने का जिम्मेदारी दी गयी है, जहां पर्यटक पहुंचते हैं या उस जगह का कोई धार्मिक या सांस्कृतिक महत्व हो.

आपके शहर में

विज्ञापन
विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने जिलों में तैनात विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है. जिला प्रशासन के सहयोग से सफाई का काम होगा. अधिकारियों के मुताबिक जलाशयों की हालत राज्य भर में बेहतर नहीं है. पुराने किलों के छोटे जलाशयों की देख-रेख नहीं होने से उसमें पानी तक नहीं है और जहां पानी है ,वह काफी गंदा है.
मोती झील सहित अन्य स्थलों से हटेगा अतिक्रमण: बिहार में जहां भी संरक्षित झील होंगे. वहां किसी भी तरह का अतिक्रमण होगा, तो उसे तुरंत हटाया जायेगा. मोती झील को विकसित करने का काम अतिक्रमण के कारण रुक गया है.इस झील पर काम शुरू करने के साथ ही अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है.
सभी जलाशयों की होगी पहचान: विभाग ने निर्णय किया है कि जो झील या जलाशय संरक्षित नहीं होंगे. वैसे तालाब और पोखर की साफ-सफाई होगी. जहां पूर्व में पानी रहता हो और हाल के दिनों में देखभाल नहीं होने से वह सूख गया होगा. उसकी सफाई के बाद वहां पानी का रास्ता बनेगा.
उस जगह को दोबारा से पूर्व की तरह सुंदर बनाया जायेगा.
कोट : जल जीवन हरियाली के तहत झीलों का जीर्णोद्धार किया जायेगा. वहीं, अन्य जलाशयों की पहचान कर उसे भी विकसित किया जायेगा. प्रमोद कुमार, मंत्री, कला संस्कृति एवं युवा विभाग.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन