पटना : एप्रोच रोड में बनाने में जुटे अधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : समाहरणालय व महेंद्रू घाट से जाने वाले छठव्रती एक ही घाट पर पहुंचेंगे. लेकिन, समाहरणालय घाट से गंगा की धारा करीब डेढ़ किमी दूर है. जबकि, महेंद्रू घाट से गंगा कीधारा करीब आधा किमी दूर है. महेंद्रू घाट पर दो पीपा पुल तैयार किया गया है. ताकि, जाने-आने के लिए छठव्रतियों और श्रद्धालुओं […]
विज्ञापन
पटना : समाहरणालय व महेंद्रू घाट से जाने वाले छठव्रती एक ही घाट पर पहुंचेंगे. लेकिन, समाहरणालय घाट से गंगा की धारा करीब डेढ़ किमी दूर है. जबकि, महेंद्रू घाट से गंगा कीधारा करीब आधा किमी दूर है. महेंद्रू घाट पर दो पीपा पुल तैयार किया गया है. ताकि, जाने-आने के लिए छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो सके. इनदोनों घाटों से बड़ी संख्या में छठव्रती और श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसकोलेकर निगम प्रशासन एप्रोच रोड, लाइटिंग, वाच टावर, कंट्रोल रूम, शौचालय व चापाकल की व्यवस्था में लगे है, जो अगले दो-तीन दिनों में पूरा हो जायेगा. हालांकि, घाट पर बैरिकेडिंग का काम लगभग तैयार कर लिया गया है.
पीपा पुल लगभग तैयार
काली व पटना कॉलेज घाट : काली घाट के समीप वंशी, कदम व पटना कॉलेज आदि घाट है, जो एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं. लेकिन, सभी घाटों के एप्रोच रोड अलग-अलग है. इन एप्रोच रोड को दुरुस्त किया जा रहा है. इन घाटों की साफ-सफाई पूरी कर ली गयी है. वहीं, गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए निगम की टीम भी तैनात है, जो पूजा अपशिष्ट लेकर पहुंचने वालों को रोक रहा है. घाटों की बैरिकेडिंग कर ली गयी है और लाइटिंग व अन्य काम किया जा रहा है.
कृष्णा घाट : पटना कॉलेज घाट के बगल में कृष्णा घाट है. इस घाट पर भी बड़ी संख्या में छठव्रती पूजा करने पहुंचते हैं. घाट पर डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पर्याप्त जगह है. घाटों को सजाने व एप्रोच रोड को ठीक किया जा रहा है. करीब 10 से अधिक सफाईकर्मी तैनात है. यह लोग रिवर फ्रंट व पानी के अंदर से कचरा साफ करने में जुटे हैं. वहीं, एप्रोच रोड पर लाइटिंग का काम बचा हुआ है और घाट पर निगम व बुडको की ओर से लगे लाइट दुरुस्त कर लिया गया है.
गांधी व लॉ कॉलेज घाट : गांधी व लॉ कॉलेज दोनों घाट आसपास है और कनेक्टेड भी है. इन दोनों घाटों पर पूजा करने के लिए पर्याप्त जगह है. घाटों पर सफाई कार्य पूरी कर ली गयी है. वहीं, कंट्रोल रूम, लाइटिंग, चेंजिंग रूम बनाने का काम चल रहा है. बैरिकेडिंग व एप्रोच रोड का काम लगभग पूरा कर लिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन