ePaper

पटना : शुभम ने ही अमन को मारी थी गोली, दो को किया गिरफ्तार

Updated at : 26 Oct 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : शुभम ने ही अमन को मारी थी गोली, दो को किया गिरफ्तार

पटना : शास्त्रीनगर थाना के पुनाईचक में छात्र अमन की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है. बड़ी बात तो यह है कि अमन का खास दोस्त शुभम ही हत्यारा निकला. शुभम के पिस्टल से ही अमन की हत्या हुई थी. पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर शुक्रवार की शाम शुभम […]

विज्ञापन
पटना : शास्त्रीनगर थाना के पुनाईचक में छात्र अमन की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है. बड़ी बात तो यह है कि अमन का खास दोस्त शुभम ही हत्यारा निकला. शुभम के पिस्टल से ही अमन की हत्या हुई थी. पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर शुक्रवार की शाम शुभम और रिशू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
घटना स्थल पर मिले साक्ष्य और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. दोनों एसके पुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड के रहने वाले हैं और बाइकर्स गैंग से जुड़े बताये जाते हैं.
गोलू को मारने में चली गोली : पुलिस को दिये बयान में शुभम ने बताया कि किंग्स ऑफ पटना के गैंग से जुड़े गोलू और रंजन से उनकी जानी दुश्मनी थी.
दोनों को मारने के लिए रिशू ने प्लान बनाया और घर से बुलाकर अमन को लेकर गये. एक बाइक पर तीनों दोस्त सवार होकर चल दिये. गाड़ी रिशू चला रहा था, बीच में अमन और पीछे शुभम बैठा था. वहीं पुनाईचक के पास गोलू व रंजन से मुलाकात हो गयी, ऐसे में गोलू को मारने के लिए शुभम ने पिस्टल निकाला, पहले से लोडेड पिस्टल से गोली चल गयी और अमन को जा लगी. इससे उसकी मौके पर मौत हो गयी.
पुलिस ने मामले में नामजद गोलू और रंजन को गिरफ्तार करने को छापेमारी की, पर दोनों का कहीं सुराग नहीं मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन