पटना : राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 10 दिसंबर को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अब 10 दिसंबर को चुनाव कराया जायेगा. पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह ने सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम में आंशिक संशोधन की जानकारी दी है. सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष , राज्य कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का […]
विज्ञापन
पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अब 10 दिसंबर को चुनाव कराया जायेगा. पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह ने सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम में आंशिक संशोधन की जानकारी दी है. सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष , राज्य कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव 27 से 30 नवंबर के बीच होगा. दो दिसंबर को राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची प्रकाशित की जायेगी. नौ दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी.
इधर,राजद के सांगठनिक चुनाव की तैयारी को लेकर 25 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें विशेष रूप से पार्टी के एमएलए व एमएलसी भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










