पटना : पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर भेजा घर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : गौरीचक थाने के चंडासी मोड़ पर 29 मार्च को हुए मुकेश सिन्हा की हत्या मामले में गवाह व रिश्तेदार विमलेंदु सिंह की भूमिका की सीबीआइ जांच कराने और हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर उनकी पत्नी रिचा सिन्हा बुधवार को सीएम आवास के समक्ष धरने पर बैठ गयी. इसके […]
विज्ञापन
पटना : गौरीचक थाने के चंडासी मोड़ पर 29 मार्च को हुए मुकेश सिन्हा की हत्या मामले में गवाह व रिश्तेदार विमलेंदु सिंह की भूमिका की सीबीआइ जांच कराने और हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर उनकी पत्नी रिचा सिन्हा बुधवार को सीएम आवास के समक्ष धरने पर बैठ गयी.
इसके बाद आनन-फानन में पुलिस टीम पहुंची और समझा-बुझा कर हटाने का प्रयास किया. लेकिन, रिचा सिन्हा ने हटने से इन्कार कर दिया, तो फिर पुलिस ने जबरन वहां से हटा दिया. इसके बाद महिला को सचिवालय थाना लाया गया. जहां उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस घर भेज दिया गया.
पत्नी रिचा सिन्हा ने बताया कि उनके पति मुकेश सिन्हा अपने रिश्तेदार विमलेंदु सिंह के साथ मटन लाने के लिए गौरीचक बाजार गये थे. इसके बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उनके पति की गोली मार कर हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने में विमलेंदु सिंह का हाथ होने का संदेह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










