जलजमाव के बाद लाखों की घपलेबाजी : चूने के नाम पर छींटा मार्बल पाउडर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्रभात रंजन दो-चार एजेंसियों से मंगवाया जा रहा सामान पटना : पिछले दिनों राजधानी बारिश के पानी से लगातार 10 दिनों तक डूबी रही. बारिश के पानी निकला, तो चारों ओर गंदगी फैली थी. इस गंदगी से महामारी नहीं फैले. इसको लेकर निगम प्रशासन ने अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को बड़े पैमाने पर चूना-ब्लीचिंग के […]
विज्ञापन
प्रभात रंजन
दो-चार एजेंसियों से मंगवाया जा रहा सामान
पटना : पिछले दिनों राजधानी बारिश के पानी से लगातार 10 दिनों तक डूबी रही. बारिश के पानी निकला, तो चारों ओर गंदगी फैली थी. इस गंदगी से महामारी नहीं फैले. इसको लेकर निगम प्रशासन ने अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को बड़े पैमाने पर चूना-ब्लीचिंग के छिड़काव का निर्देश दिया. इस निर्देश के आलोक में चूना-ब्लीचिंग की खरीदारी की जा रही है. इस खरीदारी में लाखों रुपये का घालमेल कर चूना के बदले मार्बल पाउडर की खरीदारी की जा रही है. लेकिन, क्वालिटी जांच व निगरानी करने वाले अधिकारी हाथ पर हाथ रख दफ्तर में दिन भर बैठे रहते हैं.
डुप्लीकेट ब्लीचिंग का किया जा रहा छिड़काव : कंकड़बाग अंचल में दो एजेंसियों से ब्लीचिंग पाउडर की खरीदारी की जा रही है. एक एजेंसी ऑरिजिनल तो दूसरा डुप्लीकेट ब्लीचिंग की आपूर्ति कर रही है.
डुप्लीकेट आपूर्ति करने वाली एजेंसी से अब तक करीब 8.5 लाख रुपये की खरीदारी की जा चुकी है. चूना-ब्लीचिंग की बोरी की रखवाली करने वाले पर्यवेक्षक ने डुप्लीकेट ब्लीचिंग की शिकायत स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी के साथ-साथ अंचल के वरीय अधिकारी से भी की है. लेकिन, शिकायत पर जांच नहीं की गयी.
हाे रहा घालमेल : बांकीपुर अंचल में तीन-चार अलग एजेंसियों से खरीदारी की जा रही है. चार दिनों पहले आपूर्ति किये गये चूने का रंग मिट्टी जैसा था. वहीं, सोमवार को 125 बोरी चूना की आपूर्ति की गयी, जो मार्बल पाउडर था.
चूना-ब्लीचिंग की क्वालिटी जांच को लेकर अधिकारी हैं. नगर आयुक्त से जांच करायेंगे व दोषियों पर कठोर कार्रवाई करेंगे.
सीता साहू, मेयर, नगर निगम
24 घंटे के भीतर डेंगू के 121 नये मामले आये
पटना : 24 घंटे के भीतर डेंगू के 121 नये मामले सामने आये हैं. मंगलवार को 303 मरीजों की जांच में 121 मामले सामने आये. इसमें से 112 पटना के बाकी नौ अन्य में गया से दो, भोजपुर से तीन और एक एक मरीज नालंदा, रोहतास, सीतामढ़ी और बक्सर से हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










