आज दोपहर बाद साफ हो जायेगा आसमान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना छ चक्रवाती हवा ने शनिवार को पटना सहित लगभग पूरे दक्षिणी बिहार के मौसम को बदल दिया. पूरे दिन बादल छाये रहे व कई जगहों पर बारिश हुई. दोपहर बाद लोगों को हल्के ऊमस का भी सामना करना पड़ा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते दो दिन से मध्य प्रदेश के पूर्व मध्य क्षेत्र […]
विज्ञापन
पटना छ चक्रवाती हवा ने शनिवार को पटना सहित लगभग पूरे दक्षिणी बिहार के मौसम को बदल दिया. पूरे दिन बादल छाये रहे व कई जगहों पर बारिश हुई. दोपहर बाद लोगों को हल्के ऊमस का भी सामना करना पड़ा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते दो दिन से मध्य प्रदेश के पूर्व मध्य क्षेत्र में आसमान में 2.1 किमी से लेकर 3.1 तक चक्रवाती हवा बनी थी.
विज्ञापन
जिसका असर बिहार के कुछ जिलों में देखने को मिला. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को दोपहर बाद आसमान साफ व मौसम सामान्य हो जायेगा. वहीं विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को पटना में 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गयी. पटना का अधिकतम तापमान 28.7 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन