पटना : 31 को पोलियो के रजत जयंती समारोह में बिहार होगा शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पल्स पोलियो के रजत जयंती समारोह में बिहार का प्रतिनिधि मंडल भी शामिल होगा. रजत जयंती समारोह का आयोजन दिल्ली में 31 अक्तूबर को किया गया है. मंत्रालय की ओर से वैसे लोगों का नाम मांगा गया है जो 1994 में अभियान में पल्स पोलियो के सैनिक रहे […]
विज्ञापन
पटना : स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पल्स पोलियो के रजत जयंती समारोह में बिहार का प्रतिनिधि मंडल भी शामिल होगा. रजत जयंती समारोह का आयोजन दिल्ली में 31 अक्तूबर को किया गया है. मंत्रालय की ओर से वैसे लोगों का नाम मांगा गया है जो 1994 में अभियान में पल्स पोलियो के सैनिक रहे हों. ऐसे लोगों के नाम की सूची 23 अक्तूबर तक मांगी गयी है.
पल्स पोलियो अभियान में बेहतर सेवा देनेवाली बिहार की एएनएम मार्था दोदरे को न्यूयार्क में नवंबर 2013 में पुरस्कृत किया गया था. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होनेवाले समारोह में बिहार का प्रतिनिधि भी शामिल होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










