मनेर : रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने नाविक को मार दी गोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मनेर : थाना क्षेत्र के महाबीर टोला गांव के पास मंगलवार की शाम गंगा नदी में बालू ढोने वाले नाविक से रंगदारी देने के लिए नाव को नहीं रोके जाने से नाराज अपराधियों ने हाजीपुर के एक नाविक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी नाविक को इलाज के लिए मनेर पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र […]
विज्ञापन
मनेर : थाना क्षेत्र के महाबीर टोला गांव के पास मंगलवार की शाम गंगा नदी में बालू ढोने वाले नाविक से रंगदारी देने के लिए नाव को नहीं रोके जाने से नाराज अपराधियों ने हाजीपुर के एक नाविक को गोली मारकर जख्मी कर दिया.
जख्मी नाविक को इलाज के लिए मनेर पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आयी जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया है. इलाज करने वाले डॉक्टर प्रणव कुमार ने जख्म देखने से मालूम होता है कि युवक को गोली लगी है.
हाजीपुर के तेरसिया दियारा के धनु राय हाजीपुर में बालू बेचने के बाद खाली नाव को लेकर रामपुर सुरमरवा इलाके में सोन नदी में बालू लादने जा रहे थे. घटना वाली नाव पर सवार कंचनपुर तेरसिया निवासी नागेश्वर राय ने बताया कि मनेर थाना क्षेत्र के महावीर टोला के समीप से गंगा नदी में नाव गुजर रही थी कि हर रोज की तरह रंगदारी वसूलने वालों ने हथियारों के बल पर उसके नाव को हथियार के बलपर रुकने का इशारा किया.
रोकने में थोड़ी देर और थोड़ी दूरी आगे बढ़ जाने पर घाट के ऊपर से रंगदार लोग गोली चलाने लगे. जिसमें से एक गोली नाव पर रहने वाले मजदूर जड़ुआ कंचनपुर के निवासी श्याम बहादुर राय के पुत्र मुकेश राय के कमर में जा लगी जिसके बाद हम लोगों ने भाग कर हल्दीछपरा में नाव रोका और मनेर पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी. नाविकों ने बताया कि मनेर से पटना तक पांच जगह बालू ढोने वाली बाहरी नावों से हथियार के बल पर प्रति नाव पांच सौ रंगदारी की वसूली की जाती है, नहीं देने पर मारपीट छीन छोर और कभी-कभी गोलीबारी भी की जाती है.
नाविकों ने बताया कि मनेर थाना क्षेत्र के महावीर टोला, गोरैयास्थान व शेरपुर के बाद दीघा पुल के पास हम लोगों से रंगदारी वसूली जाती है. मनेर पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को अपने साथ बेहतर इलाज के लिए पटना ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










