पीपीयू ने जारी की छठी मेधा सूची

Updated:
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) ने बीए, बीएससी, बीकाॅम सत्र 2019-22 में एडमिशन के लिए छठी मेधा सूची सोमवार को प्रकाशित कर दी है. जारी सूची के अनुसार मंगलवार से एडमिशन शुरू होगा. 17 अक्तूबर को एडमिशन की अंतिम तिथि है. सातवीं मेधा सूची 17 अक्तूबर शाम को प्रकाशित की जायेगी. सातवीं सूची के अनुसार […]

विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) ने बीए, बीएससी, बीकाॅम सत्र 2019-22 में एडमिशन के लिए छठी मेधा सूची सोमवार को प्रकाशित कर दी है. जारी सूची के अनुसार मंगलवार से एडमिशन शुरू होगा. 17 अक्तूबर को एडमिशन की अंतिम तिथि है. सातवीं मेधा सूची 17 अक्तूबर शाम को प्रकाशित की जायेगी. सातवीं सूची के अनुसार 18 से 19 अक्तूबर तक एडमिशन होगा. इसमें स्लाइड अप करने की सुविधा नहीं है. आरक्षण के नियमों का पालन हर हाल में करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन
पीजी रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में भी आज से एडमिशन : स्नातकोत्तर रेगुलर कोर्स में भी चौथी मेधा सूची सोमवार को जारी कर दी गयी है. एमए, एमएससी, एम काॅम सत्र 2019-21 में विभिन्न काॅलेजों में और विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में 15 से 17 अक्तूबर तक एडमिशन ले सकते हैं. पीजी वोकेशनल कोर्स की तीसरी मेधा सूची भी जारी हो गयी है. एमसीए, एमएससी बायो टेक्नाॅलाॅजी, एमएससी इन्वायरमेंटल साइंस जैसे कोर्स में एडमिशन 15 से 17 अक्तूबर तक होगा. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी डाॅ बीके मंगलम ने दी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन