पटना : अब उमंग एप से जाति-आय समेत अन्य प्रमाणपत्र भी बनवा सकेंगे
Updated at : 14 Oct 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्र सरकार ने दो साल पहले 2017 में अपनी तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उमंग एप को लांच किया था. अब इस एप पर राज्य सरकार की योजनाओं को भी जोड़ा जायेगा ताकि आम लोग इस एप का भी उपयोग करके राज्य और केंद्र दोनों की योजनाओं का लाभ ले […]
विज्ञापन
पटना : केंद्र सरकार ने दो साल पहले 2017 में अपनी तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उमंग एप को लांच किया था. अब इस एप पर राज्य सरकार की योजनाओं को भी जोड़ा जायेगा ताकि आम लोग इस एप का भी उपयोग करके राज्य और केंद्र दोनों की योजनाओं का लाभ ले सकें.
शुरुआती स्तर पर राज्य सरकार की कुछ वैसी चुनिंदा योजनाओं को इससे जोड़ा जा रहा है, जो ज्यादा लोकप्रिय हैं और इनकी उपयोगिता भी ज्यादा है. इसके लिए विभागीय स्तर पर कवायद तेज हो गयी है और केंद्रीय आइटी मंत्रालय से समन्वय भी स्थापित किया गया है. अब जल्द ही महत्वपूर्ण योजनाओं को इससे जोड़ दिया जायेगा.
आने वाले दिनों में इसकी मदद से जाति, आय व आवासीय समेत अन्य सभी प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन करने के अलावा ऐसी अन्य सभी जरूरी योजनाएं इस पर मौजूद होंगी. इस एप की मदद से इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. हाल में केंद्र सरकार ने इस एप पर कर्मचारी भविष्य निधि या पीएफ, जीपीएफ को भी जोड़ दिया है. इससे कोई भी कर्मचारी अपने खाते की अपडेट स्थिति, बैलेंस व निकासी समेत अन्य तमाम जानकारी एकत्र कर सकते हैं.
इस उमंग एप के माध्यम से कई योजनाओं या सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है. गैस कनेक्शन का नंबर लगाने से लेकर अन्य सभी रोजमर्रा की जरूरत के काम भी किये जा सकते हैं. अब राज्य की पेंशन योजना, प्रमाणपत्र के लिए आवेदन व कई तरह की सब्सिडी समेत अन्य तमाम योजनाओं का लाभ भी उठाया जा सकता है. राज्य की योजनाएं भी एक स्थान पर मिलेंगी, जिसे लोग अपनी जरूरत के मुताबिक उपयोग कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




