बिहार : पूर्व सांसद कमला मिश्र ‘मधुकर’ की प्रतिमा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया अनावरण

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने आज पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंडके मदन सिरसिया ग्राममें पूर्व सांसद स्व. कमला मिश्र ‘मधुकर’ जी के स्मारक भवन का उद्घाटन एवं आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारक भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया. इसके पश्चात जनता जानकी उच्च विद्यालय, मदन सिरसियामें उपस्थित […]

विज्ञापन

पटना : बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने आज पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंडके मदन सिरसिया ग्राममें पूर्व सांसद स्व. कमला मिश्र ‘मधुकर’ जी के स्मारक भवन का उद्घाटन एवं आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारक भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया. इसके पश्चात जनता जानकी उच्च विद्यालय, मदन सिरसियामें उपस्थित जनसमूह का मुख्यमंत्री ने अभिवादन किया और मंच पर जाकर स्व. कमला मिश्र ‘मधुकर’के तैल चित्र पर अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्व. कमला मिश्र ‘मधुकर’ जी के आवास पर जाकर उनकी धर्मपत्नीडॉ. कामना मिश्र एवं परिवारजनोंसे शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत स्व. कमला मिश्र ‘मधुकर’ जी की पुत्री श्रीमती शालिनी मिश्रा ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंटकर किया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार, मुख्यमंत्रीके सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी रमण कुमार, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य नेतागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन