डेंगू का खौफ: बिहार में 300-500 रुपये प्रति लीटर मिल रहा बकरी का दूध, बिक रहा पपीता का पत्ता
पटना : डेंगू बुखार के कारण एक खास किस्म का बाजार भी पनप गया है. बकरी का दूध, पपीते का पत्ता, कीवी, डाभ और गिलोय का उपयोग होने से ये महंगे हो गये हैं. इस बीमारी में बकरी का दूध उपयोगी माना जाता है. इसी कारण अभी बकरी का दूध 300 से 500 रुपये प्रति […]
पटना : डेंगू बुखार के कारण एक खास किस्म का बाजार भी पनप गया है. बकरी का दूध, पपीते का पत्ता, कीवी, डाभ और गिलोय का उपयोग होने से ये महंगे हो गये हैं. इस बीमारी में बकरी का दूध उपयोगी माना जाता है. इसी कारण अभी बकरी का दूध 300 से 500 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. पटना के बकरी बाजार के एक कारोबारी मो शोएब कुरैशी ने बताया कि ग्राहकों के अनुसार भी हमलोग दूध की दर तय करते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक बकरी के दूध में विटामिन बी 6, बी 12, विटामिन सी और विटामिन डी की मात्रा कम पायी जाती है. बकरी के दूध में मौजूद प्रोटीन गाय, भैंस की तरह जटिल नहीं होता. इसके चलते यह प्रतिरोधी रक्षा तंत्र पर कोई प्रतिकूल असर नहीं डालता.
पत्तों को भी बेचा जा रहा है, 440 रुपये में मिल रहा है पपीते वाला टैबलेट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए