शक्तिपीठ पहुंचे आइजी व एसएसपी, दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को आइजी संजय कुमार सिंह व वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक पहुंचे. स्थल निरीक्षण कर वहां भीड़ नियंत्रण करने की व्यवस्था को देखा. साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिया. माता के दरबार में हाजिरी भी लगायी. जहां पर महंत विजय […]

विज्ञापन

पटना सिटी : शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को आइजी संजय कुमार सिंह व वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक पहुंचे. स्थल निरीक्षण कर वहां भीड़ नियंत्रण करने की व्यवस्था को देखा. साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिया. माता के दरबार में हाजिरी भी लगायी.

आपके शहर में

विज्ञापन
जहां पर महंत विजय शंकर गिरि ने इन लोगों को आशीष स्वूरूप माता की चुनरी भेंट की. इन लोगों के साथ नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, एएसपी मनीष कुमार व आलमगंज थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता भी थे. अधिकारियों के दल ने पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया. दूसरी ओर पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सुल्तानगंज व आलमगंज में फ्लैग मार्च भी कराया गया. जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक व एएसपी के साथ पुलिसकर्मी शामिल हुए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन