राहत कार्य व सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करने राजेंद्र नगर पहुंचे डीजीपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजेंद्र नगर, बहादुरपुर इलाके में भीषण जलजमाव की समस्या को लेकर चल रहे राहत कार्य व फंसे लोगों की सुरक्षा को लेकर की जा रही गश्ती की मॉनिटरिंग करने के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पहुंचे. वे बहादुरपुर के धनुष पुल पर गये और वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से चलाये जा रहे राहत कार्य […]
विज्ञापन
पटना : राजेंद्र नगर, बहादुरपुर इलाके में भीषण जलजमाव की समस्या को लेकर चल रहे राहत कार्य व फंसे लोगों की सुरक्षा को लेकर की जा रही गश्ती की मॉनिटरिंग करने के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पहुंचे. वे बहादुरपुर के धनुष पुल पर गये और वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से चलाये जा रहे राहत कार्य की जानकारी ली.
इस दौरान एसएसपी गरिमा मलिक भी मौजूद थी. डीजीपी मोटरबोट से उस इलाके में जलजमाव की समस्या को भी देखने के लिए गये और अपने साथ रहे अधिकारियों को तेजी से राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया.
इसके साथ ही जल निकासी के लिए भी आवश्यक प्रयास करने का निर्देश दिया. डीजीपी द्वारा एनडीआरएफ के अधिकारियों से भी बात की गयी और उन्हें जलजमाव में फंसे लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया. उन्होंने पीड़ित लोगों को आश्वासन दिया कि इलाकों पर पुलिस की नजर है. जलजमाव वाले क्षेत्र में मोटरबोट से हो रही गश्ती की भी जानकारी ली.
सुबह सात से शाम सात बजे तक हो रही गश्ती
जलजमाव वाले क्षेत्र को चार अलग-अलग जोन में बांट दिया गया है और उन सभी में एक-एक मोटरबोट से गश्ती करायी जा रही है. एक मोटरबोट पर एक पुलिस पदाधिकारी व चार हथियारबंद जवानों की तैनाती की गयी है.
इसके साथ ही वायरलेस से भी लैस किया गया है. इतना ही धनुष पुल पर भी पुलिस बल की तैनाती 24 घंटे की गयी है. सूत्रों का कहना है कि कई लोग अपने घर को छोड़ कर नहीं जाना चाहते हैं. क्योंकि उन्हें चोरी होने का शक है. यह बात पुलिस की नजर में भी है कि जलजमाव कम होने पर चोरी आदि की घटनाएं हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










