पटना सिटी : दो दिनों में एनएमसीएच में भर्ती होने आया एक मरीज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : जलमग्न हुए एनएमसीएच में उपचार कराने आये मरीज चारों तरफ पानी देख कर वापस लौट जा रहे हैं. स्थिति यह है कि अस्पताल के इमरजेंसी में शनिवार व रविवार को मिलाकर महज एक मरीज भर्ती हुआ है. सामान्य दिनों में दस से पंद्रह मरीज हर दिन इमरजेंसी में उपचार कराने के लिए […]
विज्ञापन
पटना सिटी : जलमग्न हुए एनएमसीएच में उपचार कराने आये मरीज चारों तरफ पानी देख कर वापस लौट जा रहे हैं. स्थिति यह है कि अस्पताल के इमरजेंसी में शनिवार व रविवार को मिलाकर महज एक मरीज भर्ती हुआ है. सामान्य दिनों में दस से पंद्रह मरीज हर दिन इमरजेंसी में उपचार कराने के लिए भर्ती होते हैं. स्थिति यह है कि अस्पताल में भर्ती जो भी मरीज जलजमाव से हो रही परेशानी को देखते हुए घर जाना चाहता हैं.
ऐसे मरीजों को अस्पताल के वाहन या फिर एंबुलेंस से घर पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है. अधीक्षक डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि जो मरीज घर जाना चाहते हैं. अधीक्षक की मानें तो अब तक दो दर्जन से अधिक मरीज का घर जा चुके है. इमरजेंसी में उपचार कराने आये मरीजों का उपचार कर ऑडिटोरियम में शिफ्ट किये गये. मरीजों के बीच में भर्ती कर किया जा रहा है. सर्जरी व मेडिसिन आइसीयू में भर्ती मरीज को पहले ही पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










